पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हॉकी कोच प्रतिमा की खूंटी में हुई शादी

हॉकी कोच प्रतिमा की खूंटी में हुई शादी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिमडेगा | शहर के एसएस बालिका उवि हॉकी सेंटर की कोच प्रतिमा बरवा बुधवार को परिणय सूत्र में बंध गईं। जिले की कई महिला हॉकी खिलाड़ियों की प्रतिभा को तराशते हुए उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली कोच प्रतिमा बरवा का विवाह खूंटी स्थित आंगराबाड़ी मंदिर में हुआ। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। लोगों ने वर-वधु को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतिमा बरवा का विवाह खूंटी निवासी सुकरा नाग के साथ हुआ है। विवाह के मौके पर हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी, कमलेश्वर मांझी, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुमराय टेटे, पुष्पा टोपनो, कोच जगन टोपनो, बिबियानी कोनगाड़ी समेत राज्य के कई कोच और हॉकी खिलाड़ी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...