पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मंडा मेला के अनुष्ठानों में 130 भगतिया होंगे शामिल

मंडा मेला के अनुष्ठानों में 130 भगतिया होंगे शामिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर लगने वाला खूंटी का ऐतिहासिक मंडा मेला की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। बुधवार को झूलन अनुष्ठान के साथ मंडा मेला संपन्न होगा। इससे पूर्व सोमवार देर रात घुंआसी अनुष्ठान में सभी 130 भगतियाें भाग लिया। धुंआसी अनुष्ठान में भगतियों को आग पर उल्टा लटका कर झुलाया गया।

वहीं, मंगलवार देर रात फूलखुंदी तथा जागरण अनुष्ठानों में भाग लेंगे। मौके पर महादेव मंडा शिवालय परिसर में रातभर विभिन्न क्षेत्रों से आये छाउ नृत्य मंडलियां अपने कला का प्रदर्शन करेंगे। मंडा के विभिन्न अनुष्ठानों के बीच बुधवार को महादेव मंडा परिसर में विशाल मेला लगेगा। इसमें आस-पास के दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में ग्रामीण शिरकत करेंगे। पुरोहित केदार पांडेय ने बताया कि दोपहर में भगतियों को 30 फीट की उंचाई में बल्ले के सहारे उल्टा लटका कर झूलाया जाएगा।

इसे झूलन कहा जाता है। इधर मंडा आयोजन समिति के लोगो ने बताया कि मंगलवार रात समिति के लोग मेला में रहेंगे और भगतियों की सेवा व सहयोग करेंगे। इस बीच नगर पंचायत की ओर से महादेव मंडा परिसर में शिव भक्तों की सुविधाओं के बावत रोशनी एवं पेयजल की व्यवस्था की गयी है।

खबरें और भी हैं...