पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गया मुंडा कांप्लेक्स में बनी दुकान का किराया नगर पंचायत से वसूलने का लिया निर्णय

गया मुंडा कांप्लेक्स में बनी दुकान का किराया नगर पंचायत से वसूलने का लिया निर्णय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीआरडीए सभागार में जिला परिषद की मासिक बैठक अध्यक्ष जोनिका गुड़िया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व के बैठक के अनुपालन पर विमर्श किया गया। अध्यक्ष गुड़िया ने सभी विभाग में चल रही योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा की। साथ ही जिला परिषद खूंटी में पद स्वीकृति प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजने का निर्णय लिया गया।

जिला परिषद कार्यालय में स्वीकृत पद के अनुरूप 4 कंप्यूटर आॅपरेटर के पद, 4 सहायक, 8 अनुसेवक, 2 रसोईया, 1 लेखापाल, 5 वाहन चालक एवं 5 वाहनों के प्रस्ताव को पारित किया गया। डीडीसी सीके मंडल ने कहा कि सोलर वाटर पंप वाले स्थानों पर 14वें वित्त आयोग से सोलर लाईट लगाया जाएगा तथा खराब चापाकलों को 14वें वित्त आयोग से सूचना के दो दिनों के अंदर बनाया जाएगा। बैठक में प्रखंड परिसर कर्रा में डाक बंगला बनाने, तोरपा एवं रनिया में डाक बंगला निर्माण, अड़की में मार्केटिंग कांप्लेक्स एवं मुरहू में बहुद्देशीय भवन के साथ जिला परिषद खूंटी की जमीन पर जियो टावर लगाने की स्वीकृति दी गई। साथ ही जिला परिषद कार्यालय में पेयजल की व्यवस्था तथा जिला परिषद की जमीन को मुक्त कराने, गया मुंडा परिसर में नगर पंचायत द्वारा बनाये गए दुकानों से किराये लेने की स्वीकृति दी गई। बैठक में डीआरडीए के निदेशक, जिला परिषद के उपाध्यक्ष श्यामसुंदर कच्छप समेत सभी सदस्य व अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में निदेशक, उपाध्यक्ष श्यामसुंदर कच्छप समेत अधिकारी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...