पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एनसीसी की महिला विंग ने खूंटी शहर के प्रमुख चौराहों की सफाई का जिम्मा लिया

एनसीसी की महिला विंग ने खूंटी शहर के प्रमुख चौराहों की सफाई का जिम्मा लिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिरसा कॉलेज की महिला एनसीसी कैडेट्स ने नेताजी चौक, भगत सिंह चौक और बिरसा कॉलेज स्थित बिरसा प्रतिमा की देखरेख व साफ-सफाई का जिम्मा लिया है। अब सप्ताह में एक या दो बार इन सभी स्थानों की एनसीसी कैडेट साफ-सफाई करेंगी। साथ ही, यहां की कमियों को दूर करने एवं स्वच्छ तथा सुंदर बनाए रखने में सहयोग करेंगी। इसका विधिवत शुभारंभ गुरुवार से किया गया। एनसीसी की दर्जनों महिला कैडेट्स इसमें शामिल हुईं। साथ ही, प्रतिमा के आसपास की गंदगियों को भी साफ किया। नेतृत्व एनसीसी महिला कैडेट्स की प्रभारी जया भारती कुजूर एवं राजकुमार गुप्ता कर रहे थे। दोनों ने बताया कि एनसीसी देश व समाजसेवा में अपने योगदान के उद्देश्य से महापुरुषों की प्रतिमाओं को एक तरह से गोद लेकर नियमित रूप से देखरेख करने एवं उसकी साफ-सफाई करने का निर्णय लिया है। सफाई कार्य में मीरा कुमारी, नंदिता सरुकद पूर्ति, अलीशा डांग, मंजुला हमसोय, दिव्या जोजो, सेतेंग लुगून, मार्शल मुंडू, अनास्तासिया धान आदि शामिल थीं।

खबरें और भी हैं...