पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खूंटी जन्नत नगर के दो नन्हें सगे भाई रख रहे हैं रोजा

खूंटी जन्नत नगर के दो नन्हें सगे भाई रख रहे हैं रोजा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खूंटी | इस्लाम धर्मावलंबियों में रमजान व रोजा काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। बच्चों को छोड़ लगभग सभी लोग रमजान में रोजा रखते हैं। ऐसे में पांच व छह साल के बच्चे रोजा रखे तो क्या कहेंगे। निश्चित रूप से समाज में चर्चा का विषय बनता है। इस बार खूंटी के दो नन्हें बालक रोजेदार हैं, जिनकी उम्र महज पांच और छह साल है। खूंटी के जन्नत नगर निवासी मो एहसान अंसारी के दोनों पुत्र छह वर्षीय अन्नस अंसारी और पांच साल का सुफियान अंसारी रोजा रख रहे हैं। दोनों बालक कैथरिन अकादमी में पढ़ते हैं। दोनों बच्चों बड़ों के साथ रोजा के हर नियम का पालन करते हैं। बच्चों के पिता मो एहसान कहते हैं कि यह सब अल्लाह की दुआ है। इतना ही नही बच्चे रोजा के लिए जिद करते है।

खबरें और भी हैं...