पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से मरीजों को मिला रहा आॅनलाइन सलाह

प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से मरीजों को मिला रहा आॅनलाइन सलाह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डिजिटल इंडिया के सपने को मुरहू के गोड़ाटोली पंचायत के प्रज्ञा केन्द्र के माध्यम से जमीन पर उतारा जा रहा है। प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से अब तक लोगो को डिजिटल साक्षर बनने, बैकिंग,रेलवे टिकट, इंश्योरेन्स दि की ऑनलाइन सुविधा का लाभ मिलने लगा है। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां डॉक्टर कभी कभी उपलब्ध रहते हैं वहीं प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से ग्रामीण 24 घंटे में कभी भी डॉक्टरों से ऑनलाइन परामर्श ले पा रहे हैं।

सोमवार को मुरहू प्रखंड के गोड़ाटोली पंचायत के प्रज्ञा केंद्र संचालिका नासरीन निगार द्वारा ऑनलाइन चिकित्सा के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के 15 लोगों ने ऑनलाइन इलाज कराया और डॉक्टर से रोग निवारण के लिए जानकारी प्राप्त की। मौके पर संचालिका नासरीन निगार द्वारा बताया गया कि सीएससी के माध्यम से ग्रामीण लोगों की सेवा करने से आत्म संतुष्टि प्राप्त होती है। उनका मुख्य उद्देश्य है कि अपने सुदूरवर्ती क्षेत्रों में लोगों की सभी सुविधाएं अपने केन्द्र से दिया जाय जिससे लोगों को शहर जाकर जो मोटी रकम एवं समय की बर्बादी होती है, उसे बचाया जा सके। शिविर में उपस्थित जिला प्रबंधक प्रभात कुमार द्वारा बताया गया कि प्रज्ञा केन्द्र के माध्यम से सारी ऑनलाइन सुविधाएं जैसे डिजिटल साक्षर बनाना, बैंकिंग, ऑनलाइन पेमेंट, बिजली बिल, एलईडी बल्ब, इंश्योरेंस, रेलवे टिकट आदि की सेवाएं दी जा रही है। बताया गया कि सीएससी का मुख्य उद्देश्य यही है कि प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत प्रत्येक घर के लोगों को डिजिटल साक्षर बनाना तथा घर-घर तक सभी ऑनलाइन सुविधाएं पहुंचाना है। मौके पर सिमोन मुंडू, नवीन भगत, मुश्ताक खान समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...