खूंटी | जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनायी गयी। पार्टी के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी, जिला प्रभारी ओम प्रकाश मिश्र, बैजनाथ मुंडा, पीटर मुंडू, मो सयूम अंसारी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व गांधी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया। मौके पर जिलाध्यक्ष चौधरी ने कहा कि कम समय मे ही राजीव गांंधी ने आधुनिकीकरण, संचार क्रांति, महिला सशक्तीकरण सहित अन्य क्षेत्रों में देश को एक नयी पहचान दिलायी। मौके पर अजय कुमार, किशोर कुमार गौंझू, पुरुषोत्तम गौंझू, जयंत प्रसाद, प्रभाष जायसवाल, नरेंद्र श्रीवास्तव,मो जमील,सुशील सांगा, सुगड़ टूटी, पुनीत हेमरोम, रोहीदास महतो,दिलीप महतो, देवेंद्र महतो,गोपाल आदि उपस्थित थे।