पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसएसबी ने मनाया आतंकवाद विरोधी दिवस

एसएसबी ने मनाया आतंकवाद विरोधी दिवस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खूंटी | अड़की के उलिहातू में सोमवार को एसएसबी 26वाहिनी द्वारा आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी एसएसबी जवानों और उलिहातू आवासीय विद्यालय के शिक्षकों एवं बच्चों ने शपथ ली। साथ ही एसएसबी द्वारा आतंकवाद एवं निदान पर बच्चों के बीच निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक कमांडेंट ने कहा कि आतंकवाद वर्तमान समय मेंं एक सामाजिक मुद्दा बन चुका है। इसका इस्तेमाल आम लोगों और सरकार को डराने-धमकाने के लिए हो रहा है। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये विभिन्न सामाजिक संगठन, राजनीतिज्ञ व व्यापारिक द्वारा आतंकवाद का इस्तेमाल किया जा रहा है। आतंकवादियों के पास कोई नियम और कानून नहीं है, देश में आतंक के स्तर को बढ़ाने और उत्पन्न करने के लिये केवल हिंसात्मक गतिविधियों का सहारा लेते हैं। हमें इसे जड़ से मिटाने के लिए संकल्प लेने की जरूरत है। मौके पर प्रधानाचार्य कार्तिक मुंडा,शिक्षक,स्कूल के बच्चे सहित एसएसबी के कई जवान मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...