खूंटी | राष्ट्रीय सेंगेल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मार्शल बारला ने राज्य सरकार पर झारखंडी कलाकारों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन में बारला ने कहा कि झारखंड के कई कलाकारों, गीतकार, संगीतकार और लेखकों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि 2015 में सरकार ने झारखंड फिल्म नीति बनायी और फिल्म तकनीकी समिति का गठन किया गया, लेकिन इसमें स्थानीय कलाकारों को जगह नहीं दी गयी और वैसे लोगों को सदस्य बनाया गया, जिसका फिल्म क्षेत्र से कोई लेना-देना नहीं है। ज्ञापन में सरकार से स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन देने की मांग की है।