खूंटी | स्थानीय कचहरी मैदान में लगे न्यू लाइट रसियन मीना बाजार लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना है। हर दिन शाम होते ही लोगों की भीड़ उमड़ रही है। खूंटी के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के वाशिंदों के साथ ही निकटवर्ती प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण मीना बाजार में पहुंच रहे है। मीना बाजार के आयोजक प्रदीप गुप्ता व दामोदर प्रसाद गुप्ता के अनुसार महाकाल जादू, वाटर वोट, चांद तारा, टावर झूला, ब्रेक डांस, ड्रेगन झूला, मिक्की माउस आदि लोगों को लुभा रही है। दिन प्रतिदिन मीना बाजार में भीड़ बढ़ती जा रही है। खासकर गांवों से बड़ी संख्या में दर्शक उपलब्ध मनोरंजन के साधनों से लाभांवित हो रहे हैं। गुप्ता बंधुओं ने बताया कि मीना बाजार के दर्जनों स्टॉल लगे जहां लोग अपने पसंद के वस्तुओं की खरीदारी कर रहे हैं। मीना बाजार में खाने पीने के भी कई स्टॉल लगे है। यहां बता दें कि 10 मई को मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा मीना बाजार का उदघाटन किया था।