खूंटी | जिला मुखिया संघ की देखरेख में खूंटी प्रखंड मुखिया संघ का का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष सुदीप गुड़िया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सुशील संगा अध्यक्ष,हेरमन टोप्पो एवं सुमंती पूर्ति उपाध्यक्ष,चंद्रमुनी मिंज सचिव,जितेंद्र मानकी सह सचिव, भदवा मुंडा कोषाध्यक्ष बनाये गए। इसके अलावा मधु टूटी,टूटी पाहन,बहालेन टूटी,फुलचंद मुंडा,सुमित्रा देवी अशियानी मुंडाइन कार्यकारिणी सदस्य चुने गए। जिला संघ की ओर से पर्यवेक्षक के रूप मे जिला सचिव निरल तोपनो,महामंत्री अजय टोप्पो,कोषाध्यक्ष विलसन पूर्ति,प्रवक्ता सुगड़ सामुएल डोडराय एवं रंजीता देवी, ग्लोरिया लूगून आदि उपस्थित थे।