पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली विभाग खराब मीटर को नि:शुल्क बदलेगी

बिजली विभाग खराब मीटर को नि:शुल्क बदलेगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खूंटी | बिजली विभाग खूंटी शहर के खराब पड़े मीटर को नि:शुल्क बदलने का निर्णय लिया है। एक-दो दिन में खराब मीटर बदलने का कार्य शुरू कर देगा। यह जानकारी सहायक विद्युत अभियंता दीपक खलखो ने दी। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को इसके लिए एक रुपये भी नहीं देना है,अगर कोई पैसे की मांग करता है तो तुरंत विभाग को सूचना दें। उन्होंने बताया कि शहर में सैकड़ों खराब मीटर चिन्हित किये गए है। अगर किन्ही का मीटर खराब है तो विभाग को सूचना देकर नि:शुल्क बदलवा सकते है।

खबरें और भी हैं...