जन संवाद मामलों के निष्पादन में खूंटी अव्वल
खूंटी | मुख्यमंत्री जन संवाद केंद्र में मिली शिकायतों के संतोषप्रद निष्पादन में खूंटी जिले को प्रथम स्थान मिला है। एसडीओ प्रणब कुमार पॉल ने बताया कि जिले से मुख्यमंत्री जनसंवाद में 1718 मामले आए थे। इनमें 93.36 फीसदी अर्थात 1533 मामलों का निष्पादन किया गया, जो सभी जिलों से ज्यादा है। जनसंवाद में मिले कुल मामलों में से 1673 मामलों के निष्पादन में तत्परता दिखाई, जो 97.38 प्रतिशत है। जबकि, गोड्डा दूसरे स्थान पर और सिमडेगा तीसरे स्थान पर है, लोहरदगा चौथे और व हजारीबाग पांचवे स्थान पर है।