पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोष्ठी में किसानों को दी गई जानकारी

गोष्ठी में किसानों को दी गई जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खूंटी। खूंटी क्लब में पायोनियर बीज कंपनी द्वारा बुधवार को किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें 40 गांव के 50 से अधिक किसान भाई शामिल हुए। किसानों के बीच तीन-तीन किलो धान बीज का सैंपल वितरण किया गया। इससे पूर्व गोष्ठी में कंपनी के टीवीएल संजीत कुमार, एसडी सच्चिदानंद महतो एवं निवारण पांडेय ने किसानों को को बीज रोपाई से लेकर फसल कटाई तक के बारे में विस्तृत जानकारी दी, साथ ही विभिन्न प्रकार की बीमारियों एवं उपचार की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पायोनियर धान ही एक ऐसा धान है जिससे कम जमीन पर खेतीकर अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है। मौके पर लालमोहन भगत, कीनू कश्यप, अरविंद राम, जगदीश राम, सुखराम मुंडा समेत कई किसान शामिल थे।

खबरें और भी हैं...