पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रैफिक से मिलेगी मुक्ति, व्यवस्थित दिखेगा खूंटी शहर

ट्रैफिक से मिलेगी मुक्ति, व्यवस्थित दिखेगा खूंटी शहर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिक भास्कर में सोमवार को सड़क जाम का मुद्दा उठाए जाने के बाद प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है। इसे लेकरे एक माह में शहर में कई बदलाव करने का निर्णय लिया गया है। एसडीओ प्रणव कुमार पाल ने बुधवार को बताया कि शहर की जो स्थिति है, उसमें कड़े निर्णय लेने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि अगले एक माह में डेली मार्केट का स्थानांतरण, ऑटो स्टैंड बनाने, भगत चौक पर बीच सड़क से पीपल का पेड़ कटवाने, टैंकर की गति सीमा कम करने, शहर के अंदर पार्किंग की व्यवस्था करने तथा जहां-जहां वाहनों के ठहराव पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है, जो अगले एक माह में नजर दिखने लगेगा। एसडीओ ने बताया कि इन सब चीजों के दुरुस्त होते ही शहर में जाम की समस्या दूर हो जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के क्रम में शहर को अतिक्रमण मुक्त भी कराया जाएगा। बहुत जल्द इस पर काम किया जाएगा। उन्होंने शहर की जनता से सहयोग की अपील की है। पॉल ने यह भी बताया कि भगत सिंह चौक में सड़क निर्माण एवं जाम की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए विचार-विमर्श के लिए शहर के प्रबुद्धजनों की बैठक 18 मई की शाम चार बजे रखी गई है। बैठक में प्रबुद्धजनों की राय लेकर आगे का कार्य किया जाएगा। एसडीओ ने यह भी बताया कि प्रस्तावित बाईपास सड़क बनाने की दिशा में प्रशासन काम कर रहा है, ताकि जल्द से जल्द बाईपास बन सके।

प्रशासन ने खूंटी शहर को जाम मुक्त व व्यवस्थित करने का लिया निर्णय, 18 मई को होगी बैठक

खबरें और भी हैं...