पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चुने उन्हें, जो सबकी सुने, खूंटी क्लब में भास्कर संवाद आज

चुने उन्हें, जो सबकी सुने, खूंटी क्लब में भास्कर संवाद आज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दैनिक भास्कर ने अप्टेक कंप्यूटर व राब्ता ह्यूमन वेलफेयर सोसाइटी खूंटी के सहयोग से शनिवार को खूंटी क्लब में भास्कर संवाद कार्यक्रम किया जाएगा। खूंटी नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए खड़े सभी उम्मीदवार उपस्थित रहेंगे। उनसे खूंटी की जनता सीधे रू-ब-रू होकर विकास के मुद्दे पर सवाल कर सकते हैं। साथ ही यह भी जान सकते हैं कि खूंटी के विकास को लेकर उनका नजरिया व सोच क्या है। किस तरह खूंटी के विकास को लेकर उसने खाखा तैयार की है। दैनिक भास्कर ने खूंटीवासियों को यह जानने समझने का मौका प्रदान कर रही है।

खूंटीवासी अधिक से अधिक संख्या में शनिवार को पूर्वाह्न साढ़े दस बजे खूंटी क्लब पहुंचकर कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। यहां बता दें कि गत नगर पंचायत चुनाव में भी दैनिक भास्कर की ओर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर आम जनता को सभी प्रत्याशियों से एक साथ सवाल पूछने व उनका विजन जानने का मौका दिया था। तब लोगों ने इस कार्यक्रम को काफी सराहा था। इस चुनाव में भी दैनिक भास्कर ने पहल की है। दैनिक भास्कर ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष प्रत्याशियों से सीधे सवाल करें।

अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद का चुनाव पहली बार दलीय आधार पर होने के कारण खूंटी के नगर पंचायत के दोनों पद भाजपा समेत अन्य दलों की विशेष नजर है। यह चुनाव राज्य के मंत्री व स्थानीय विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया है। कांग्रेस, आजसू और झामुमो भी नगर पंचायत पर कब्जा करने में कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहते। जीत का सेहरा किसके सिर सजेगा, यह तो 20 अप्रैल को ही पता चलेगा। इतना तो तय है कि मुकाबला रोचक और रोमांचक होगा। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और विभिन्न वार्ड के लिए 70 प्रत्याशी ताल ठोंक रहे हैं। किसी को जातिगत समीकरण पर भरोसा है, तो किसी को अपनी पार्टी पर। कुछ लोग अपनी साख के आधार पर जीत का दावा कर रहे हैं। तो कुछ उम्मीदवार विरोधी वोट को अपने पक्ष में कर चुनाव जीतने की आश लगाये बैठे है।

विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवार होंगे शामिल

भाजपा ने जहां अध्यक्ष पद के लिए अर्जुन पहान और उपाध्यक्ष के लिए राखी कश्यप को मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस ने अध्यक्ष के लिए पीटर मुंडू और उपाध्यक्ष के लिए सुरेंद्र कुमार मिश्र को उतारा है। झामुमो ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए क्रमश: तुलसी टोपनो और मनीता देवी पर दांव लगाया है। वहीं, आजसू पार्टी की ओर से अध्यक्ष के लिए दुबराज मुंडा और उपाध्यक्ष के लिए दिनेश कुमार महतो को टिकट दिया है। उपाध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वर्तमान उपाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा और श्रीमती प्रमिला भगत भी दांव आजमा रहे हैं।

खबरें और भी हैं...