सुनीता गोप ने वार्ड क्षेत्र में घर-घर जाकर मांगा वोट
खूंटी | वार्ड नंबर दो की उम्मीदवार व वर्तमान पार्षद सुनीता गोप शुक्रवार को अपने वार्ड क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। सुनीता अपने जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त है। उन्होंने कहा कि उसकी जीत तय है। उन्हें हर वर्ग व कौम के लोगों का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि वार्ड क्षेत्र के विकास के लिए दस साल से मेहनत कर रही हैं। जनता के अनुरोध पर ही तीसरी बार चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि उनके वार्ड में जितना कार्य हुआ है, शायद ही किसी वार्ड में उतना काम हुआ होगा। उन्होंने एक और मौका देने की अपील की।