पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांग्रेस ने मोहना व गिरजा टोली में किया जनसंपर्क

कांग्रेस ने मोहना व गिरजा टोली में किया जनसंपर्क

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खंूटी | कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार पीटर मुंडू एवं उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार मिश्रा शुक्रवार को गिरजा टोली एवं मोहना टोली इलाके में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस क्रम में दोनों प्रत्याशियों ने दोनों जगह मतदाताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुनी और समस्या समाधान का भरोसा दिलाया। प्रत्याशियों ने लोगो से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास एवं खूंटी की बेहतरी के लिए वोट देने की अपील की। सुरेंद्र मिश्रा ने कहा कि पानी, बिजली, स्ट्रीट लाईट, सड़क, नाली एवं साफ सफाई की समस्याओं को प्रमुखता से दूर किया जाएगा। साथ ही नगर पंचायत की व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर किया जाएगा। जनसंपर्क अभियान में राजेंद्र भगत, रामकुमार भगत, नुमान मंजर, तनवीर आरिफ, निरंजन भगत, नीलकंठ तोपनो, श्यामसुंदर, नेशार अंसारी, अशोक कुमार, कैलाश भगत व लवकिशोर भगत आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...