प्रमिला ने आदर्श खूंटी निर्माण के लिए मांगा वोट
उपाध्यक्ष पद की निर्दलीय उम्मीदवार प्रमिला भगत पूरे जोश में है। शुक्रवार को जिस अंदाज में रोड शो किया, उसे देखकर अन्य दल के लोग चर्चा करने को मजबूर हो गए। रोड शो में प्रमिला भगत सबसे आगे हाथ जोड़ कर स्वस्थ खूंटी के निर्माण के लिए एक मौका देने की अपील करती चल रही थी।
बीच बीच में लोगो से मिलकर आशीर्वाद भी ले रही थी। उनके समर्थक चुनाव चिह्न गुब्बारा लिये चल रही थी। गुब्बारे के साथ रोड शो से चुनावी रंग का अद्भुत नजारा देखने को मिली। सबके हाथों में गुब्बारे देख लोग देखते ही रह गए। रोड शो में बड़ी संख्या में महिला पुरुष समर्थक शामिल थे। प्रत्याशी प्रमिला भगत ने बताया कि वह चुनाव में राजनीति करने नहीं बल्कि समाज सेवा करना उनका उद्देश्य है। उनका कहना है कि नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कहीं दिखता नहींं है। विभाग सिर्फ टैक्स वसूलने में लगी है, उन्हें जनता की बुनियादी सुविधाओं से कोई मतलब नही है। उन्होंने कहा कि उन्हे मिल रहे व्यापक जनसमर्थन से विरोधियों के पसीना छूट रही है। उनका एक मात्र उद्देश्य नगर पंचायत को पटरी में लाना तथा लोगो को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराना है। इससे पूर्व प्रमिला भगत ने कई इलाकों में घर घर जाकर लोगो से मिली और विकास के लिए वोट देने की अपील की। रोड शोक में सुमीत जायसवाल, मनीष तिवारी समेत कई लोग शामिल थे।