वार्षिक परीक्षा के रिजल्ट में फिसड्डी रहा उत्कृष्ट स्कूल
हाईस्कूल और हायर सेकंडरी के परीक्षा परिणाम में किल्लौद ब्लॉक का उत्कृष्ट स्कूल फिसड्डी रहा। कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम सिर्फ 15 प्रतिशत रहा। 12वीं का 69 प्रतिशत रहा। गरबड़ी में कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 53 और 12वीं का 73 प्रतिशत रहा। मॉडल स्कूल में कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 66 प्रतिशत रहा। इस स्कूल में शिक्षकों की कमी होने के बाद भी संस्था प्रभारी कमल जमरा और दो अतिथि शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पढ़ाई में कोई लापरवाही नहीं बरती। मॉडल स्कूल में विज्ञान, अंग्रेजी एवं संस्कृत के शिक्षक ही नहीं है। ब्लॉक शिक्षा समिति के अध्यक्ष व जनपद उपाध्यक्ष तोताराम पटेल ने उत्कृष्ट स्कूल का रिजल्ट खराब आने पर नाराजगी जताई है।
गरबड़ी में छात्राएं रहीं अव्वल - गरबड़ी हायर सेकंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में छात्राएं अव्वल रहीं। प्रभारी प्राचार्य मुकेश गौर ने बताया आरती पिता विष्णुप्रसाद ने कला संकाय में 88 प्रतिशत, माया पिता मधोर साकल्ले ने 82 प्रतिशत तथा प्रीति पिता विक्रम सिंह ने 73 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कक्षा दसवीं में सूरज पिता गोविंद ने 78 प्रतिशत तथा अनिल पिता तुलसीराम ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
आरती