पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सम्मान यात्रा : सड़क निर्माण व मांगलिक भवन का भूमिपूजन

सम्मान यात्रा : सड़क निर्माण व मांगलिक भवन का भूमिपूजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लाक में निकाली जा रही किसान सम्मान यात्रा में विधायक द्वारा गांव-गांव सड़क निर्माण व मांगलिक भवन के लिए भूमिपूजन किए। शनिवार को ग्राम किल्लौद से कुकसी होकर झींगाधड़ तक 1.80 करोड़ रुपए की 3.25 किमी, किल्लौद से अंबाखाल 2.20 किमी (1.05 करोड़), कुकसी रैयत से जैतापुर 1.40 किमी (71.55 लाख) से बनने वाली सड़कों का भूमिपूजन मांधाता विधायक लोकेंद्रसिंह तोमर ने किया।

इसके अलावा ग्राम रोसड़ में 7.80 लाख के साथ गंभीर व जैतापुर में 10-10 लाख रुपए से बनने वाले मांगलिक भवनों के लिए भी भूमिपूजन किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए तोमर ने कहा सांसद नंदू भैया के सहयोग से मुख्यमंत्री से सड़कें व नल-जल योजनाएं स्वीकृत कराई है। ग्राम लहाड़पुर में 1.36 करोड़, मालूद में 95 लाख, बलियापुरा में 97 लाख, पामाखेड़ी में 1.44 करोड़ रुपए की नल-जल योजनाएं स्वीकृत कराई हैं। उन्होंने ब्लाक में 5 साल में प्रदेश सरकार से स्वीकृत विकास कार्यों का बखान किया।

भूिम पूजन करते विधायक तोमर।

खबरें और भी हैं...