पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नर्मदा परिक्रमा से लौटे, स्वागत किया

नर्मदा परिक्रमा से लौटे, स्वागत किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किल्लौद | मां नर्मदा की परिक्रमा करना सबसे पुण्य का काम होता है। आप लोगों ने नर्मदा परिक्रमा में उसके सभी रूपों के दर्शन कर अपने जीवन को सफल कर लिया है। यह बात युकां विधानसभा अध्यक्ष उत्तम पाल सिंह ने रविवार को ग्राम गरबड़ी में नर्मदा परिक्रमा से लौटे यात्रियों का स्वागत करते हुए कही। गांव के मांगीलाल राजपूत एवं रायसिंह राजपूत ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के साथ नर्मदा की पदयात्रा पूरी की है। यात्रियों के घर लौटने पर सिंह ने दोनों का शॉल-श्रीफल और पुष्पहार से सम्मान किया। इस मौके पर गांव के गिरवर राजपूत, शैलेंद्र सिसौदिया, रामभरोस सिसौदिया आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...