पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मिनी हाइड्रो प्रोजेक्ट के विरोध में गांव नक्कियां के लोगों ने लगाया धरना

मिनी हाइड्रो प्रोजेक्ट के विरोध में गांव नक्कियां के लोगों ने लगाया धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | कीरतपुर साहिब

नक्कियां में लगने वाले मिनी हाइडल प्रोजेक्ट को लेकर गांववासियों ने कंपनी के खिलाफ मांगों को लेकर सभी गांववासियों ने अपने परिवारों समेत प्रोजेक्ट के नजदीक रोष धरना दिया। इस दौरान गांव के सरपंच सुंदर्शन कुमार ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का काम शुरू होने से पहले गांववासियों द्वारा एनओसी गांव में पक्की सरां बनाकर देने, गांव के नौजवानों को नौकरी पर रखने का कंपनी के साथ वादा किया था। इस मौके पूर्व सरपंच विक्रम गांधी ने कहा कि पहले दो नहरें लगने समय गांव की जमीन धक्केशाही से ली जा चुकी है पर इस बार ऐसा नहीं होने देंगे।

उन्होंने बताया कि गांव के 7 से 8 व्यक्ति ऐसे हैं जिनकी जमीन इस प्रोजेक्ट में आ रही है। उनकी तसल्ली होने तक काम नहीं होने देंगे। इस मौके समाजसेवी नेता विजय कुमार ने कहा कि वह इस प्रोजेक्ट लगने का कोई विरोध नहीं करते पर जमीन की निशानदेही फिर हो।

गांववासियों ने कहा कि अगर कंपनी ने उनकी मांगों की तरफ ध्यान न दिया तो संघर्ष पक्के रूप से दरियां बिछा कर किया जाएगा। इस मौके अमृत लाल, दविंदर सिंह, प्यारा सिंह, चन्नण सिंह, बलदेव राज, सुखदेव सिंह, राम प्रकाश, हरदेव सिंह, कमला रानी, हरबंस लाल, हुस्न चंद, कमल सिंह, करतार सिंह, संतोख सिंह, कमलेश रानी, प्रकाश कौर, उर्मिला देवी, तृप्ता देवी, रेशम कौर, सतनाम सिंह, राम सरूप, तरसेम लाल, कमलदेव, बलविंदर लाल, अनिल कुमार, ललित कुमार, ईश्वर दास, विजय कुमार, सुखविंदर सिंह, अशोक कुमार आदि मौजूद थे।

प्रोजेक्ट के विरोध में दिए धरने के दौरान नारेबाजी करते गांववासी।

खबरें और भी हैं...