जिले में गर्भवतियों का रेगुलर फॉलोअप करने के निर्देश
बैठक में मौजूद सिविल सर्जन रोपड़ डॉ. नरेश अग्रवाल और अन्य।
भास्कर संवाददाता|रोपड़
लोगों को बेहतर सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए सेहत विभाग द्वारा समय-समय पर सेहत सुविधाओं का मूल्यांकन किया जाता है।
शुक्रवार को सिविल सर्जन रोपड़ डॉ. नरेश अग्रवाल की अगुवाई में मेटर्नल डेथ सर्विलांस एंड रिस्पांस कमेटी की बैठक की गई। इस दौरान जिले में डिलीवरी के दौरान हुई मौतों का रिव्यू किया गया। उन्होंने बताया कि गत महीनों के दौरान जिले में ब्लॉक कीरतपुर साहिब की एक गर्भवती की डिलीवरी के दौरान हुई मौत के बारे में डाॅक्टरों के पैनल, संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों व संबंधित पारिवारिक सदस्यों से बातचीत कर मौत के कारणों की जांच की गई। इस पर भी चर्चा की गई की भविष्य में जच्चा-बच्चा मौत दर को कैसे कम किया जाए।
उन्हाेंने मेडिकल, पैरा मेडिकल स्टाफ को हिदायत दी कि वह हर गर्भवती का रेगुलर फॉलोअप रखें। किसी भी इमर्जेंसी के बारे में तुरंत अधिकारियों को सूचित करें े। इस मौके पर जिला परिवार भलाई अधिकारी डॉ. निधि श्रीवास्तव, गायनोकॉलोजिस्ट डॉ. कंचन, डॉ. अरुण शर्मा एनेस्थीसिया, डॉ. प्रियंका आदि मौजूद रहे।