श्री बटुकेश्वर दुर्गा मंदिर में बावा वंशजों ने सती पूजन किया
कीरतपुर साहिब| हर साल की तरह इस साल भी श्री बटुकेश्वर दुर्गा मंदिर में बेदी तथा बावा वंशज द्वारा सती पूजन तथा भंडारा किया गया। इस मौके उपस्थित लोगों ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी सती पूजन किया। इसके बाद हवन तथा कंजक पूजन भी किया। इस उपरांत भंडारे का प्रसाद बांटा गया। इस दौरान पंजाब के अलावा अन्य स्थानों से विशेष रूप पर पहुंचे वंशज के लोगों ने पूजा-अर्चना में हिस्सा लिया तथा सदैव इसी प्रकार से पूजन करने का प्रण लिया। इस मौके पर मनोहर लाल बेदी, इंद्रपाल बावा, रामगोपाल बेदी, मदन मोहन बेदी, महेश बेदी, अनूप बेदी, रविंद्र बेदी, शिव कुमार बेदी, पंडित किशोरी शर्मा, पंडित राजेश शर्मा, तरसेम लाल बावा, मुनीष बेदी, अभिषेक कोडा, रजनीश कौड़ा, जसपाल बेदी, तरसेम लाल बेदी, रमेश बावा, हरीश चंद्र शर्मा, विक्की बावा, रोहित बेदी, हनी बेदी, मोहित बेदी, अशोक कुमार शारदा, संजय बावा आदि उपस्थित थे।