पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक बार मिलकर बंद हो गई पेंशन

एक बार मिलकर बंद हो गई पेंशन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किशनगंज । ब्लॉक की ग्राम पंचायत बजरंगगढ़ के गांव प्रेमपुरा निवासी विधवा महिला को एक बार मिलकर पेंशन की राशि बन्द हो गई। पीड़ित फूला प|ी घनश्याम सहरिया (55) के दो लड़के हैं। दोनों ही शादी शुदा हैं। अपने परिवार के साथ अलग रहते हैं। विधवा महिला कच्चे घर में रहती है। उसने बताया कि एक बार ही पेंशन मिली है। उसके बाद से आजतक नहीं मिली। उसका एक पैर बीमारी के कारण खराब हो रहा है। पैर में इंफेक्शन हो जाने के कारण पूरा पैर सड़ गया है। अब तो यह महिला चल फिर भी नहीं सकती। इस कारण इसकी पेंशन आ रही है या नहीं आ रही है। इसको पता भी नहीं है। उसने बताया कि एक बार ही मिली थी। इस कारण इलाज करवाना भी इसके लिए सम्भव नहीं हो रहा है। परिवार में इस महिला की देखभाल करने वाला भी कोई नहीं है। पीडि़ता पेंशन राशि को लेकर कई बार पंचायत समिति व बैंक के भी चक्कर काट आई है। पीड़ित महिला ने जल्द रुकी हुई पेंशन को फिर से शुरू कराने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...