पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • झूलते तारों की चपेट में आने से युवक की मौत, निगम दफ्तर पर किया प्रदर्शन

झूलते तारों की चपेट में आने से युवक की मौत, निगम दफ्तर पर किया प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किशनगंज. बिजली निगम कार्यालय पर मुआवजते की मांग को लेकर प्रदर्शन करते मृतक के परिजन व अन्य लोग।

किशनगंज| कस्बे में रविवार शाम को मकान के ऊपर से निकल रही 11 केवी की लाइन की चपेट में आने से झुलसे युवक की मौत हो गई। मुआवजे की मांग को लेकर सोमवार दोपहर को बिजली निगम कार्यालय के सामने एंबुलेंस में शव रखकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान निगम अधिकारियों की ओर से मुआवजे का भरोसा देने पर परिजन वहां से हटे। ग्रामीणों ने रिहायशी इलाकों में मकानों के ऊपर से गुजर रही झूलती लाइनों को नहीं हटाने पर आक्रोश जताया है।

थाना प्रभारी आशासिंह भारत ने बताया कि कस्बा निवासी नरेंद्र (22) पुत्र लालचंद बाबाजी बाग के पास किसी मकान पर पुताई का कार्य कर रहा था। इसी दौरान घर के ऊपर से निकल रही 11 केवी लाइन के झूलते तारों की चपेट में आने से झुलसने से उसकी मौत हो गई। जिसका सोमवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

एईएन कार्यालय पर किया प्रदर्शन

वहीं बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए भाजपा मंडल महामंत्री मुकेश गुरदिया की अगुवाई में परिजनों ने सोमवार दोपहर 12 बजे कस्बे में स्थित बिजली निगम सहायक अभियंता कार्यालय के सामने एंबुलेंस को खड़ा कर मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों में रिहायशी इलाकों में झूलती बिजली लाइनों को लेकर अधिकारियों के समक्ष कड़ी आपत्ति जताई। लोगों का कहना था कि बिजली के तार नहीं झूल रहे होते, तो युवक की जान बच सकती थी। अधिकारियों व कर्मचारियों की अनदेखी से झूलते तारों के कारण युवक को जान गंवानी पड़ी है। बिजली निगम के अधिकािरयों की ओर से मुआवजा का आश्वासन मिलने के बाद शव को उठाया गया।

खबरें और भी हैं...