पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनरेगा के जॉब कार्ड के लिए मेट मांग रहा है 200 रुपए

मनरेगा के जॉब कार्ड के लिए मेट मांग रहा है 200 रुपए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किशनगंज| ब्लॉक के खंडेला पंचायत के डबका व दीगोदा गांव में चार अप्रैल से आवेदन करने के बाद भी मनरेगा में श्रमिकों को काम नहीं मिल रहा है।

स्थानीय निवासी साबूदी सहरिया, पुष्पा सहरिया, गुलाब बाई, गीता, रेखा ने बताया कि हमारे पास जॉबकार्ड भी है, आवेदन भी करते हैं, फिर भी मस्टररोल में हमारा नाम नहीं आता है। वहीं जब इसको लेकर मेट से संपर्क किया तो मेट ने जॉबकार्ड को सही कराने की एवज में श्रमिकों से 200 रुपए भी मांगने का आरोप लगाया है। श्रमिकों ने बताया कि मेट द्वारा जॉबकार्ड को सही कराने के लिए राशि देने के बाद ही काम देने की बात कही जा रही है। वहीं अशोक, लखन, सोनू, बंटी समेत 18 जनों के भी जॉबकार्ड नहीं हैं। वहीं खंडेला पंचायत में इस गांव को जोड़ दिया गया, तब से ही इनको मनरेगा में काम नहीं मिला है। इसी तरह माधोपुर निवासी रामचरण व जानकी बाई सहरिया को भी 4 वर्ष से मनरेगा में काम नहीं मिला है।

वहीं रघुवीर सहरिया ने बताया कि 10 वर्ष से मनरेगा में काम नहीं मिला। श्रमिकों ने बताया कि कई बार आवेदन किए गए, मगर मस्टररोल में नाम नहीं आता है। गिरधारी सहरिया को मनरेगा में सात वर्ष से काम नहीं मिला है। वहीं मनरेगा सहायक कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र चौरसिया ने कहा कि अगर मेट द्वारा जाॅबकार्ड को सही कराने के नाम पर पैसे लिए जा रहे हैं तो मामले की जांच कर उक्त मेट के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...