किशनगंज थाने की प्रभारी होंगी आशािसंह बारहट
किशनगंज| क्षेत्र में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी के लिए पहली बार थाना प्रभारी की जिम्मेदारी महिला सब इंस्पेक्टर को दी गई हैं। यहां पर कार्यरत सीआई हेमंत गौतम का तबादला झालावाड़ जिले में होने के बाद वह 15 दिन पहले ही यहां से रिलीव हो गए थे। ऐसे में थानाप्रभारी की जिम्मेदारी एएसआई अभय सिंह के पास थी। शुक्रवार को एसपी ऑफिस से निकाले गए आदेश के बाद महिला सब इंस्पेक्टर आशा सिंह बारहट को नए थानाप्रभारी की जिम्मेदार दी गई हैं। नई थानाप्रभारी ने शुक्रवार को काम भी संभाल लिया।