भारतीय किसान संघ की तहसील कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को तहसील परिसर में तहसील अध्यक्ष प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। संघ के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
इसमें किसानों को उपज का उचित दाम दिलाने, किसान आयोग की रिपोर्ट को लागू करने, लहसुन की खरीद तिथि को बढ़ाने समेत जिले में सिंचाई परियोजना के कार्य जल्द शुरू कराने की मांग को लेकर सरकार से समस्याओं को लेकर समाधान मांगा जाएगा। इसके लिए किशनगंज तहसील क्षेत्र के प्रत्येक गांव से किसान धरना-प्रदर्शन में भाग लें। इसके लिए पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान धरना-प्रदर्शन में भावांतर योजना को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान बैठक में प्रतापचंद गोस्वामी, घनश्याम नागर, चंदालाल नागर, धन्नालाल मेहर, मोहनलाल, बीरबल, प्रकाश गोस्वामी, शिवचरण, महेश मौजूद थे।
किशनगंज. कस्बे के तहसील परिसर में शुक्रवार को आयोजित भारतीय किसान संघ की बैठक में मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ता।