पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कागला बमोरी गांव में जल स्वावलंबन के कार्यस्थल पर जाकर अधिकारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से किया श्रमदान

कागला बमोरी गांव में जल स्वावलंबन के कार्यस्थल पर जाकर अधिकारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से किया श्रमदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जल स्वावलंबन योजना के तृतीय चरण के तहत शुक्रवार को शोभागपुरा ग्राम पंचायत के कागला बमोरी गांव में पीटी कार्य फूटा कुआं के पास पहुंचकर अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर दो घंटे तक पसीना बहाया।

इससे पहले सुबह 7 बजे ही उपखंड अधिकारी गोपाललाल मीणा की अगुवाई में ब्लॉक स्तरीय अधिकारी कार्य स्थल पर पहुंच गए। अधिकारियों के आने के बाद ही यहां पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए।

बाद में सभी के सहयोग से किसी ने मिट्टी की खुदाई की, ताे किसी ने तगारी में भरकर मिट्टी को पाल तक ले जाकर डाला। इसके बाद दो घंटे तक लगातार श्रमदान कर सभी ने आगे भी समय-समय पर कार्यस्थल पर आकर श्रमदान करने का संकल्प लिया।

इस दौरान बीडीओ दिवाकर मीणा ने कहा कि जल स्वावलंबन योजना के तीसरे चरण के तहत कागल बमोरी में जलसंरक्षण के लिए चल रहे कार्य में आमजन की सहभागिता बढ़ाने के लिए श्रमदान किया गया है। इससे क्षेत्र में भू-जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के लोगों को इसका खासा लाभ मिलेगा।

इस दौरान तहसीलदार सुरेंद्र शर्मा, सरपंच विजनाबाई, मोहनलाल, ग्राम विकास अधिकारी बृजमोहन नागर, मंगल वैष्णव, हरप्रीत सिंह सोडी, अजय सिंह बहादुर, महावीर आदि मौजूद थे।

श्रमदान

किसी ने मिट्टी की खुदाई की ताे किसी ने तगारी में भरकर मिट्टी को पाल तक ले जाकर डाला

किशनगंज. जल स्वावलंबन अभियान के तहत श्रमदान करते अधिकारी व कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...