पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्षेत्र में बनने वाली सड़कों और भवनों का शिलान्यास कल

क्षेत्र में बनने वाली सड़कों और भवनों का शिलान्यास कल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किशनगंज। क्षेत्र में बनने वाली नई सड़क व भवनों के निर्माण का रविवार का शिलान्यास किया जाएगा। विधायक ललित मीणा की आेर से रविवार को सुबह 10 बजे रानीबड़ौद में महिला बाल विकास विभाग के माध्यम से बनने वाले धनलक्ष्मी महिला समृद्धि केंद्र का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया जाएगा। वहीं 11 बजे करणपुरा से मोयदा तक 4 किमी एवं दोपहर 1 बजे ठुगनी से मोहन बमोरी ढ़ाई किमी मिसिंग लिंक का शिलान्यास का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान भवन व सड़कों के होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक मीणा के साथ जिला प्रमुख नंदलाल सुमन, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर, उपजिला प्रमुख राजकुमार नागर, भाजपा मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र नागर भी मौजूद रहेंगे।

खबरें और भी हैं...