पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में ग्रामीणों ने उठाया लाभ योजना के तहत गैस किट भी बांटे

शिविर में ग्रामीणों ने उठाया लाभ योजना के तहत गैस किट भी बांटे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किशनगंज । न्याय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बरूनी अटल सेवा केंद्र पर राजस्व शिविर का आयोजन एसडीएम गोपाललाल मीणा की अध्यक्षता में किया। इस दौरान ग्राम पंचायत की ओर से पहले से ही शिविर का लेकर प्रचार-प्रसार करने के चलते भीषण गर्मी के बावजूद सुबह से ही ग्रामीणों का शिविर स्थल पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। इसके बाद शिविर में आने वाले ग्रामीणों का राजस्व प्रकरणों का निस्तारण करने के साथ ही जमाबंदी, नकल, पैमाइश के आवेदन लेने के साथ ही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से भी लाभ दिया गया। इस दौरान चिकित्सा विभाग की ओर से भी स्वस्थ गांव अभियान के तहत गांवों में एंट्री लार्वा गतिविधियां करने के साथ ही निशुल्क उपचार भी किया गया। इस दौरान उज्ज्वला योजना के तहत गैस किट भी बांटे गए। इस दौरान तहसीलदार सुरेंद्र शर्मा, बीडीओ दिवाकर मीणा, डीएसओ हरलाल मीणा, बीसीएमओ डॉ. अभिषेक बंदावला, सरपंच चरणजीत कौर, ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष जगतार सिंह, ग्राम विकास अधिकारी धनराज सहरिया आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...