बृजनगर:मीणा समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 11 मई को
किशनगंज| क्षेत्र के बृजनगर गांव में मीणा समाज की ओर से 9वां सामूहिक सम्मेलन 11 मई को किया जाएगा। इसके लिए रविवार को मीणा समाज सामूहिक सम्मेलन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग समितियां बनाकर सभी को जिम्मेदारी दी गई। वहीं सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान जिले समेत एमपी के जोड़ों की संभावना को देखते हुए प्रचार-प्रसार के लिए भी टीमों का गठन किया गया। इस दौरान सामूहिक विवाह सम्मेलन के संयोजक उपप्रधान रामहेत मीणा, उपाध्यक्ष रामवतार मीणा, हीरालाल मीणा, रामचंद्र मीणा, ओमप्रकाश मीणा, कालूलाल मीणा, हरिचरण मीणा, खेमराज मीणा, भोलाराम मीणा ने बताया कि 10 मई को गणपति स्थापना व 11 मई को विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।