पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायतों में बीसी नहीं कर रहे काम, भुगतान को लेकर हो रही परेशानी

पंचायतों में बीसी नहीं कर रहे काम, भुगतान को लेकर हो रही परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्लॉक में ग्राम पंचायत के अटल सेवा केंद्रों पर मनरेगा, आवास योजना समेत अन्य योजनाओं का भुगतान बीसी के माध्यम से अटल सेवा केंद्र पर ही किया जा रहा था। लेकिन कुछ माह से एसबीआई, हाड़ौती क्षेत्रीय बड़ौदा बैंक व सेंट्रल बैंक द्वारा ग्राम पंचायतों से बीसी हटाने से भुगतान को लेकर ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरपंच संघ के प्रदेश मंत्री भानुप्रताप सिंह हाड़ा ने बताया कि ग्राम पंचायत के अटल सेवा केंद्र पर अब तक मनरेगा, आवास योजना, पेंशन व विभिन्न योजना का भुगतान बीसी के माध्यम से किया जा रहा था। लेकिन पिछले तीन माह से बैंकों के माध्यम से अटल सेवा केंद्र पर लगे बीसी की सेवा हटाने से ग्रामीणों को भुगतान को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। परेशान ग्रामीण रोजाना अटल सेवा केंद्रों पर आकर सरपंचों से बीसी का काउंटर फिर से शुरू कराने की मांग कर रहे हैं। जब सरपंचों ने बीसी से काम बंद करने के बारे में जानकारी ली तो बीसी को कहना था कि बैंक अधिक जमानत राशि जमा कराने का दबाव बना रही है, जिसके चलते ही बीसी का काउंटर बंद किया है। अगर बैंकों द्वारा पहले से अब तक चली आ रही प्रक्रिया के तहत ही काउंटर लगाने के निर्देश दिए जाते हैं तो उन्हें फिर से बीसी काउंटर शुरू करने में परेशानी नहीं है। सरपंचों ने फिर से ग्राम पंचायत के अटल सेवा केंद्रों पर बीसी काउंटर शुरू कराने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...