पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बृजनगर में निशुल्क विवाह सम्मेलन 24 को

बृजनगर में निशुल्क विवाह सम्मेलन 24 को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किशनगंज क्षेत्र के बृजनगर में 24 मई को गंगादशमी के अवसर पर मीणा समाज के 11 जोड़ों का निशुल्क विवाह सम्मेलन होगा, इसको लेकर ग्रामवासियों की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। उपप्रधान रामहेत मीणा ने बताया कि 24 मई को बृजनगर में गंगादशमी के पर्व पर ग्रामवासियों के सहयोग से बड़-पीपल के विवाह के साथ 11 जोड़ों का निशुल्क विवाह सम्मेलन भी होगा। विवाह सम्मेलन को लेकर रामावतार मीणा, रामदयाल मीणा, श्रवणलाल मीणा व कालूराम सेठ की अगुवाई में टीम का गठन कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...