पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक माह से किसान पथ का काम बंद

एक माह से किसान पथ का काम बंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किशनगंज| छीनोद पंचायत के सोडाना गांव में कृषि उपज मंडी समिति की ओर से स्वीकृत किसान पथ का कार्य एक माह बाद भी अधूरा रहने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छीनोद सरपंच भानुप्रताप सिंह हाड़ा ने बताया कि कृषि मंडी समिति की ओर से सोडाना गांव में साढ़े 9 लाख की लागत से किसान पथ का निर्माण कार्य स्वीकृत किया था। इसको लेकर टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद गांव में एक माह पहले ठेकेदार द्वारा गिट्टी व अन्य सामग्री भी डाल दी गई। एक माह बाद भी काम शुरू नहीं होने से लोगों को अब आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर कई बार मंडी के सहायक अभियंता को अवगत कराने के बाद भी अब तक काम शुरू नहीं हुआ है। क्षेत्र के लोगों ने बारिश से पहले किसान पथ का कार्य पूरा कराने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...