किशनगंज| प्रधान सेवाराम मीणा ने सोमवार को घट्टी ग्राम पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों के अभाव अभियोग सुने।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत के बोरेन पहुंचे प्रधान मीणा को ग्रामीणों ने भीषण गर्मी के बीच लोगों को हो रही पेयजल समस्या से अवगत कराया।
इसके बाद प्रधान मीणा ने मौके पर ही ग्राम विकास अधिकारी को ग्रामीणों की पेयजल समस्या को दूर करने के लिए बाेरिंग लगाकर ग्रामीणों को राहत देने के निर्देश दिए। इसके बाद ग्राम विकास अधिकारी ने 1-2 दिन के अंदर बोरिंग लगाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान प्रधान मीणा ने ग्रामीणों की सड़क, चिकित्सा, बिजली, खाद्य सुरक्षा योजना में पात्र लोगो को गेहूं नहीं मिलने समेत विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया।
इसके बाद प्रधान मीणा ने संबधित विभागोें के अधिकारियों से चर्चा कर समाधान करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रधान मीणा के साथ कांग्रेस विधि एव अधिकारिता विभाग के जिलाध्यक्ष सतीश शर्मा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कल्याण सिंह, छात्रनेता पुरुषोतम मीणा,जगदीश शर्मा, चंद्रप्रकाश सुमन मौजूद थे।
किशनगंज. प्रधान ने मौके पर ही ट्यूबवैल लगाने के निर्देश दिए।