किशनगंज| राजस्थान तैलिक साहू युवा महासंघ की बैठक चितौड़गढ़ में आयोजित की गई। महासभा के सदस्य महेंद्र राठौर ने बताया कि इस दौरान बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्याम साहू ने समाज के युवाओं को समाज हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। वहीं 2 जून को दिल्ली में आयोजित होने वाली समाज की एकता रैली में अधिक से अधिक संख्या में समाज के युवाओं को भाग लेने के लिए भी प्रेरित किया गया है। इस दौरान किशनगंज निवासी संजय राठौर को युवा महासभा का प्रदेश मंत्री बनाया गया। स्थानीय राठौर समाज की ओर से मोहनलाल राठौर, दिनेश राठौर, मनोज राठौर, धनपाल राठौर, चेतन आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।