पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंचायत समिति में ही टेंडर प्रक्रिया कराने की मांग

पंचायत समिति में ही टेंडर प्रक्रिया कराने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किशनगंज. टेंडर प्रक्रिया के विरोध में प्रदर्शन करते सरपंच।

किशनगंज. उपखंड की सभी ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों को लेकर चल रही टेंडर प्रक्रिया के विरोध में गुरुवार को सरपंचों ने पंचायत समिति कार्यालय पर प्रदर्शन कर धरना दिया।

इसके बाद बीडीओ दिवाकर मीणा ने धरना स्थल पर पहुंचकर सभी सरपंचों को ग्राम पंचायत स्तर पर ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने का भरोसा दिलाया तो सरपंचों ने धरने को समाप्त कर दिया। सरपंच संघ के प्रदेश मंत्री भानुप्रताप सिंह हाड़ा ने बताया कि बुधवार को संवेदकों द्वारा ग्राम पंचायतों मेें विकास कार्यों को लेकर टेंडर ऑनलाइन डाले गए थे, लेकिन बुधवार सुबह 11 बजे हार्डकाॅपी जमा कराने के लिए संवेदक ग्राम पंचायतों में पहुंचे, इससे पहले ही सभी ग्राम विकास अधिकारी पंचायत समिति आ गए। इसकी शिकायत सभी संवेदकों ने बीडीओ से करते हुए पंचायत समिति में ही हार्डकॉपी जमा कराकर टेंडर प्रक्रिया को पंचायत समिति में ही कराने की मांग की।

शेष|पेज 14

खबरें और भी हैं...