पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनरेगा संविदाकर्मी 17वें दिन भी रहे अवकाश पर

मनरेगा संविदाकर्मी 17वें दिन भी रहे अवकाश पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किशनगंज| ब्लॉक के मनरेगा संविदाकर्मियों ने बुधवार को 17वें दिन भी विभिन्न मांगों को लेकर पंचायत समिति के अटल सेवा केंद्र के सामने धरना दिया। संघ के अध्यक्ष गजानंद सुमन ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से कई बार मांगों को लेकर ज्ञापन देने के बाद भी सरकार की ओर से अब तक लिखित में आश्वासन नहीं मिला है। ऐसे में पिछले 15 दिन से ब्लॉक के मनरेगा कार्मिक सामूहिक अवकाश पर रहकर धरना दे रहे हैं। अगर सरकार की ओर से आगे भी मांगें नहीं मानी गई तो धरना जारी रहेगा। धरने में गुलाबचंद नागर, चतरू भील, महेन्द्र कुशवाह, दीपक कुशवाह, संजय मेघवाल, नरेंद्र चौरसिया, शकील अहमद, बद्रीलाल प्रजापति आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...