पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बादीपुरा व भंवरगढ़ पंचायत को जयपुर में किया सम्मानित

बादीपुरा व भंवरगढ़ पंचायत को जयपुर में किया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किशनगंज. भंवरगढ़ सरपंच धर्मराज चौधरी पुरस्कार लेते।

नाहरगढ़| ग्राम पंचायत बादीपुरा व भंवरगढ़ को जयपुर में आयोजित समारोह में अच्छे विकास कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। बादीपुरा सरपंच मलखानसिंह मीना ने बताया कि ग्राम पंचायत ने सरकार की ओर से जारी पट्टा वितरण योजना के तहत प्रदेश में 15वीं रेंक पर आने पर उसे जयपुर में आयोजित सम्मान समारोह में पंचायतीराज मंत्री राजेंद्रसिंह राठौड़ व कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने सम्मानित किया। वहीं भंवरगढ़ ग्राम पंचायत को अच्छे विकास कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। बादीपुरा के सरपंच मीना सहित सचिव घनश्याम सहरिया, भंवरगढ़ सरपंच धर्मराज चौधरी व सचिव शिवकुमार को सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं...