किशनगंज. भवन का शिलान्यास करते विधायक व अन्य।
किशनगंज| उपखंड मुख्यालय पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से 24 लाख की लागत से बनने वाले धनलक्ष्मी महिला समृद्धि केंद्र का रविवार को समारोहपूर्वक भूमि पूजन व शिलान्यास समारोह का आयोजन विधायक ललित मीणा द्वारा किया गया।
विधायक मीणा ने कहा कि भवन का निर्माण होने के बाद विभाग की ओर से आयोजित होने वाली विभिन्न प्रकार की बैठकों के साथ ही समूह व अन्य योजनाओं की कार्यशालाओं को लेकर विभाग को जगह की कमी नहीं खलेगी। इस दौरान जिला प्रमुख नंदलाल सुमन ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में विकास को लेकर बजट की कमी नहीं है। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से किशनगंज विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के साथ ही अन्य योजनाओं को लेकर भी खूब बजट दिया गया है। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मजीद मलिक ने कहा कि धनलक्ष्मी केंद्र के बनने के बाद विभाग को सरकारी योजनाओं के क्रियांवयन में कभी भी जगह की कमी नहीं रहेगी। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र नागर, उपजिला प्रमुख राजकुमार नागर, सरपंच एजाज मोहम्मद, मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र धाकड़, पंचायत समिति सदस्य पुरुषोत्तम मीणा, ताराचंद गुर्जर, एसडीएम गोपाललाल मीणा भी अतिथि के रूप में मौजूद थे। इससे पहले अतिथियों का सीडीपीओ रवि मित्तल, हरिप्रकाश शर्मा, मिथलेश कुमारी, देवेंद्र, ग्राम विकास अधिकारी रजिया बेगम आदि ने स्वागत किया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों पर पढ़ने वाले 100 बच्चों को रानीबडा़ैद समूह की ओर से निशुल्क ड्रेस का वितरण भी किया गया। विधायक ललित मीणा ने रविवार को क्षेत्र में बनने वाले नई सड़कों का भी शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक मीणा ने कर्णपुरा से मोयदा तक 2 करोड़ की लागत से बनने वाली 4 किमी सड़क का समारोह पूर्वक भूमिपूजन करने के साथ ही ठुंगनी से मोहन बमोरी तक 1 करोड़ 25 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का भी भूमिपूजन किया। बारिश से पहले सभी सड़कों का कार्य शुरू करने के लिए पीडब्ल्यूडी को कहा गया है। शिलान्यास समारोह के दौरान पीडब्ल्यूडी के एईएन मनीष मीणा आदि भी मौजूद थे।
किशनगंज. आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए निशुल्क ड्रेस वितरित की गई।