पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने पर मनाया जश्न

कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनने पर मनाया जश्न

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शाहाबाद | कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बनने पर कस्बे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर व मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। उपप्रधान धर्मेंद्र यादव, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव राजवीर यादव ने बताया कि यह जीत लोकतंत्र की जीत है। इस दौरान अंकुर सितारा, सीताराम बामणिया, विनोद राठौर, परमसुख पटवा, निसारभाई, परवेज़ मंसूरी, विक्रम यादव, हरीश सेन, ओमी गुर्जर, राजेश खत्री, शाकिर मंसूरी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

किशनगंज. कर्नाटक में कांग्रेस सरकार बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करने हुए जीत का जश्न मनाया। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संदीप शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष महावीर बैरवा, प्रधान सेवाराम मीणा, घनश्याम नागर, पूर्व विधायक निर्मला सहरिया, उपप्रधान रामहेत मीणा, पुरुषोत्तम मीणा, राजेंद्र गुर्जर, मंगल वैष्णव, अजीज नाजा ने इसे लोकतंत्र की जीत बताया है।

कर्नाटक चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस ने मनाया जश्न

छबड़ा| यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक में कांग्रेस की जीत को लेकर रविवार को धरनावदा चौराहे पर एकत्रित होकर पटाखे चलाकर मिठाइयां बांटी। नगर युवक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वसीम अहमद ने बताया कि कर्नाटक में कुमारस्वामी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बन रही है तथा आने वाले विधानसभा चुनाव में राजस्थान में कांग्रेस की जीत निश्चित है। युवा कांग्रेस की टीमें चुनाव के लिए यूथ स्तर पर तैयारियां कर रही हैं। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिला प्रवक्ता हेमंत शर्मा, पूर्व सरपंच भवानी शंकर मालव, जुनेद खान, विकास माहेश्वरी, शाहरुख खान, प्रदीप शर्मा, मारुफ खान, वसीम खान, मनीष, प्रवीण बाठला, निखिल गोयल, रोहित गालव, राहुल बीजावत, विष्णु प्रजापत, रमेश कुशवाह, महावीर नामदेव, जैद खान सहित कई कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर एकत्रित होकर जश्न मनाया।

खबरें और भी हैं...