पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पावरलूम एसोसिएशन व श्रमिक यूनियन में समझौते के आसार

पावरलूम एसोसिएशन व श्रमिक यूनियन में समझौते के आसार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समझौता वार्ता में मौजूद श्रमिक यूनियन व वार्ता कमेटी के पदाधिकारी।

भास्कर न्यूज| मदनगंज-किशनगढ़

पावरलूम एरिया में चल रही हड़ताल को समाप्त करने को लेकर शुक्रवार को राजस्थान पावरलूम एसोसिएशन कार्यालय पर वार्ता कमेटी व किशनगढ़ पावरलूम श्रमिक यूनियन के बीच वार्ता हुई। पावरलूम उद्योग को बर्बाद होने से बचाने के लिए दोनों संगठनों ने अपने कदम बढ़ाए हैं। अगर ऐसा ही वातावरण रहा तो संभावना है कि जल्द ही समझौता हो जाएगा। श्रम आयुक्त के समक्ष शनिवार शाम 4 बजे समझौता वार्ता होगी। जानकारी के अनुसार पावरलूम श्रमिक यूनियन ने चालीस प्रतिशत वृद्धि का मांगपत्र दे रखा है। इधर वार्ता कमेटी के पदाधिकारियों ने नौ प्रतिशत तक वृद्धि करने के लिए पावरलूम श्रमिकों को आश्वस्त किया। श्रमिक यूनियन ने इसे कम बताते हुए न्यायोचित वृद्धि करने की मांग की। वार्ता कमेटी के पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि ऐसा प्रस्ताव लाया जाए जिससे दोनों का भला हो। कमेटी के वृद्धि प्रस्ताव पर श्रमिक यूनियन के कहा कि हम कार्यकारिणी से विचार विमर्श करेंगे। यूनियन ने भी तीस प्रतिशत तक वृद्धि की मांग की। दोनों पक्षों ने तय किया कि श्रम आयुक्त के साथ शनिवार को समझौता वार्ता कर उचित हल निकालने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में रामावतार अग्रवाल, कल्याणमल यादव, दीपक शर्मा, राजेश कोठारी, गोपाल अग्रवाल, रमेश यादव, उमराव सिंह, मजदूर यूनियन से अध्यक्ष मोहनलाल यादव, मुन्ना कुरैशी, सोहनलाल यादव, गोपाल यादव, रामस्वरूप यादव, जगदीश यादव, इंदु भाई ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...