पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परिषद के अधिकारी 21 से तीन दिन के सामूहिक अवकाश पर

परिषद के अधिकारी 21 से तीन दिन के सामूहिक अवकाश पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़| राजस्थान पंचायतीराज सेवा परिषद के तीनों संवर्ग 21 से 23 मई तक सामूहिक अवकाश पर रहकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। राजस्थान पंचायत प्रसाद अधिकारी संघ उपशाखा किशनगढ़ के अध्यक्ष नियामदार खान ने बताया कि राजस्थान पंचायतीराज सेवा परिषद के तीनों संवर्ग विकास अधिकारी, पंचायत प्रसार अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी सरकार के साथ 24 जून 2017 को हुए लिखित समझौता में बनी सहमति के सभी बिंदुओं पर अभी तक सकारात्मक आदेश जारी नहीं किए गए हैं। इस कारण तीनों वर्ग के अधिकारी व कर्मचारी तीन दिन सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इस दौरान विरोध प्रदर्शन कर पंचायतीराज विभाग के अधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री, पंचायतीराज मंत्री के नाम ज्ञापन देकर प्रदर्शन किया जाएगा।

पंचायती राज सेवा

खबरें और भी हैं...