पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन महीने से लापता युवक का सुराग नहीं, परिजन परेशान

तीन महीने से लापता युवक का सुराग नहीं, परिजन परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़| अजमेर से 11 फरवरी को किशनगढ़ के लिए निकले युवक के लापता होने के तीन महीने बाद भी अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है। इससे परिजनों काे अनहोनी की चिंता सता रही है। लापता युवक के पिता, दोनों भाई सभी जगह तलाश कर रहे है लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिल रहा। बेटे के लापता होने के बाद से मां बेसुध हालत में है। परिजन लगातार पुलिस थानों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन ना तो पुलिस को लापता युवक के बारे में कोई जानकारी मिली और ना ही परिजनों को। गहलोता थाना नरैना निवासी कन्हैयालाल गुर्जर ने अजमेर के क्लॉक टॉवर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि उसका छोटा भाई परवीन गुर्जर (26) अजमेर में बिजली विभाग में ठेके पर काम करता है। 11 फरवरी की सुबह 9 बजे काम पर आया था। शाम 7 बजे वह किशनगढ़ के लिए निकला लेकिन घर नहीं पहुंचा। उसके बाद से वह लापता है। उसका मोबाइल भी बंद है। परिजनों ने सभी जगह तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। किशनगढ़ रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड पर उसकी गुमशुदगी के पोस्टर लगाए गए लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चला है। अब परिजनों को अनहोनी की चिंता सता रही है। परवीन विवाहित है और दो संतान हैं। युवक की मां बेसुध हालत में है। प|ी की भी तबीयत खराब है। पिता गोरधन गुर्जर, भाई कन्हैयालाल, छोटा भाई चेतन सभी जगह तलाश करके थक गए। लेकिन अब तक पता नहीं चला।

परवीन गुर्जर

खबरें और भी हैं...