पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विहिप और दुर्गा वाहिनी के शिविरों में भाग लेंगे कार्यकर्ता

विहिप और दुर्गा वाहिनी के शिविरों में भाग लेंगे कार्यकर्ता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदनगंज-किशनगढ़| न्यू हाउसिंग बोर्ड स्थित सामुदायिक भवन के समीप शंकर भगवान के मंदिर में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद और दुर्गा वाहिनी मातृ शक्ति की प्रखंड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला मंत्री महेंद्र नैय्यर ने करते हुए मातृ शक्ति प्रखंड संयोजिका के रूप में रोशन नायक को प्रखंड मातृ शक्ति संयोजिका का दायित्व सौंपा। जिला मीडिया प्रमुख दिवाकर गौड ने बताया कि नगर अध्यक्ष महेेश सैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भीलवाड़ा में लगने वाले 10 दिवसीय वर्ग शिविर में भाग लेने का आग्रह किया। साथ ही भील कॉलोनी में उपस्थित मातृ शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा संस्कार व आत्मरक्षा के गुर सीखने के लिए बहनों को 2 जून से उदयपुर में लगने वाले मातृ शक्ति दुर्गावाहिनी के वर्ग में शामिल होने का आग्रह किया। नवनिर्वाचित प्रखंड मातृ शक्ति रोशन नायक का मातृ शक्ति नगर संयोजिका कृष्णा टांक ने अभिनंदन किया। बैठक का संचालन जिला सहमंत्री दिवाकर गौड़ ने किया। इस मौके पर परमानंद ने अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में ज्ञानचंद लोहार, गोपी सिंह भील, सेवकराम भील, बहन सुनीता, संगीता, रुक्मणि, संजू, लक्ष्मी, सरोज, वीर सिंह, कमल जांगिड़ सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...