मदनगंज-किशनगढ़|सिंधी काॅलोनी स्थित संत कंवरराम भवन में चल रहे पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को समापन किया गया। शिविर के आखिरी दिन आयुष विभाग के सदस्यों और शारीरिक शिक्षकों ने योगाभ्यास किया। सर्वप्रथम सूूक्ष्म व्यायाम का अभ्यास कराया गया। इसके बाद ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, त्रिकोणासन और घुटनों के आसन, वज्रासन, पवन मुक्त आसन करवाए गए। प्राणायाम में कपाल भाती, अनुलोम-विलोम, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी और ध्यान प्राणायाम करवाए गए। सभी को नेत्र ज्योति बढ़ाने की विधि तथा चश्मा किस तरह से छूटे उसके बारे में बताया गया। भारत स्वाभिमान पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में आयोजित योग शिविर में प्रभारी गिरधारी अमरवानी के निर्देशन में प्रभु दयाल कुमावत और प्रकाश गंगवाल ने सभी शिविरार्थियों को अभ्यास कराया गया। आयुष विभाग से विभाग प्रमुख ओम प्रकाश शर्मा, वैद्य गोविंद प्रसाद शर्मा, डॉ. मधु शर्मा, विमला शर्मा सहित आदि ने भाग लिया। साथ ही शारीरिक शिक्षकों में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य पवन कुमावत, खेल प्रभारी अरविंद पारीक, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हीरालाल चौधरी, श्याम सुंदर शर्मा, चन्द्र शेखर शर्मा, बलबीर, भागचंद जाट, कल्याण सिंह, प्रकाश फुलवरिया, मधु बाला, चंदन बाला सहित अन्य मौजूद थे।
शिविर में कराया योग-प्राणायाम का अभ्यास : हाउसिंग बोर्ड स्थित मंशापूर्ण महादेव मंदिर परिसर पर पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में सात दिवसीय योग शिविर के तहत योग व प्राणायाम, आसनों का अभ्यास कराया गया। योग शिविर के पांचवे दिन का शुभारंभ कैलाश कुमावत सहित मंशापूर्ण महादेव विकास समिति के पदाधिकारियों ने ईश वंदना से किया। योग शिक्षक प्रभुलाल कुमावत ने योग, प्राणायाम, आसन व नित करने वाले व्यायामों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उनका अभ्यास कराया। कई व्यायाम, योग व आसनों का अभ्यास कराया गया। कपालभाति, अनुलोम विलोम, सहित अन्य का अभ्यास कराया। मंदिर विकास समिति के संयोजक ने बताया कि शिविर में प्रभुदयाल कुमावत, प्रभुलाल, सरोज शर्मा ने योग के विभिन्न गुर सिखाए और इनसे होने वाले लाभों से अवगत कराया। अध्यक्ष रुपेन्द्र सिंह चौहान ने आभार जताया। समापन शनिवार को सुबह साढ़े छह बजे होगा।
शिविर के समापन पर योगाभ्यास करते वैद्य और शारीरिक शिक्षक।