पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वेस्ट से बेस्ट बनाने के बारे में दिया प्रशिक्षण

वेस्ट से बेस्ट बनाने के बारे में दिया प्रशिक्षण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | मदनगंज-किशनगढ़

भारत विकास परिषद के तत्वावधान में अग्रसेन भवन में चल रहे अभिरुचि शिविर के तीसरे दिन शुक्रवार को शिविरार्थियों का उत्साह चरम पर था। शिविर का शुभारंभ परिषद के मणिधर भट्टड़ व ऋतु भट्‌टड़ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में डेको पेच व क्राफ्ट के तहत नेहा अग्रवाल ने बोतल पर स्प्रे पेंट करना सहित अन्य कई उपयोगी जानकारी दी। अग्रवाल ने वेस्ट से बेस्ट बना अपने घर को सजाने के बारे में जानकारी दी। किरण शर्मा ने सेल्फ ब्यूटीशियन हेयर स्टाइल, प्रशिक्षक अमित शर्मा ने बच्चों को डांस, राघवेन्द्र सोनगरा ने बच्चों को सेल्फ डिफेंस, रीना बाफना ने कुकिंग क्लास में विभिन्न प्रकार के सैंडविच बनाना सिखाया। शिविर में पार्वती कुमावत, श्वेता वैद, ललिता सारड़ा, संध्या दाधीच, विभा पाटौदी, शशिछापरवाल, उर्मिला मूंदड़ा, सुरेखा जैथलिया, अलका गोयल, मधु अग्रवाल, सहित अन्य मौजूद रहे। शिविर का संचालन पार्वती कुमावत, श्वेता वैद ने किया।

किशनगढ़.अग्रसेन भवन में चल रहे अभिरुचि शिविर में नृत्य सीखते बच्चे।

खबरें और भी हैं...